Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

ईवीएम मशीन प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारम्भ  

1 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्ट्रेट परिसर में जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा ईवीएम और वीवीपेट मशीन संचालन संबंधी प्रशिक्षण व प्रदर्शन केंद्र प्रारंभ किया गया है। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने सोमवार को इस प्रदर्शन व प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी डीके सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग मतदाता, युवा मतदाता और महिला मतदाताओं ने ईवीएम और वीवीपेट मशीन चला कर देखी। जिला निर्वाचन कार्यालय के स्टाफ ने इन मतदाताओं को मशीन संचालन के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी डीके सिंह ने बताया कि ये ईव्हीएम प्रदर्शन केन्द्र कलेक्टर कार्यालय परिसर हरदा के साथ साथ विधानसभा क्षेत्र टिमरनी में अनुविभागीय दंडाधिकारी कार्यालय टिमरनी में भी निर्वाचन कार्यक्रम सम्पन्न होने तक कार्यालयीन समय मे संचालित रहेंगे।

130 Views

Leave a Reply