Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

आपसी रंजिश में चलाई गोली

1 min read

 

अनोखा तीर, सेमरी हरचंद। सोहागपुर में फारेस्ट आफिस के सामने रविवार रात 10 बजे ग्राम माखन नगर थाना के ग्राम सिलारी के युवक कृष्णकांत पटेल पर ग्राम के ही एक युवक ने देशी पिस्तौल से हमला कर दिया। जिसमें घायल युवक को हाथ और जांघ में गोली लगी है। उसे नर्मदापुरम के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार ग्राम ग्राम सिलारी निवासी कृष्णकांत पटेल सोहागपुर में कपड़े की दुकान चलाता है। रविवार की रात लगभग 10 बजे वह दुकान बंद करके स्टेशन होते हुए फारेस्ट कालोनी के सामने से अपने घर जा रहा थो। तभी उसके पीछे एक मोटरसाइकिल सवार युवक ने फायर कर दिया। जिससे युवक कृष्णकांत को गोलियां लग गई हैं, गोली चलाकर आरोपी फरार हो गया। एसडीओपी मदन मोहन समर ने बताया कि पूछताछ के दौरान घायल युवक ने आरोपी का नाम रामकुमार गुर्जर निवासी सिलारी बताया है। जिसको गिरफ्तार करने माखन नगर थाना पुलिस को सिलारी भेजा गया। इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस टीम घटना स्थल पर देर रात तक लगी रही।

182 Views

Leave a Reply