शनिवार रात टिमरनी में 3 जगह हुई चोरी

अनोखा तीर, टिमरनी। शनिवार रात्रि में न्यू मार्केट स्ट्रीट 3 दुकान पर चोरी की घटना हुई। चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि न्यू मार्केट में स्थित जिन दुकानों पर चोरी हुई है वह स्टेशन चौराहे से कुछ ही दूरी पर है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी संदीप सोनी पिता महेश सोनी निवासी टिमरनी द्वारा घटना की जानकारी दी गई। इसमें सांवरिया ज्वेलर्स, नीलम बूट हाउस एवं अंबिका ट्रेडर्स इन तीनों दुकानों पर चोरी की वारदात हुई है। इसमें करीब 95 हजार रुपए मूल्य की चोरी बताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 457 और 380 के तहत मामला दर्ज किया है।

136 Views

Leave a Reply