सास-बहू मिलकर शुरू करेंगी अपना स्वयं का रोजगार

सफलता की कहानी

हितग्राही सास-बहू का कहना है कि मुख्यमंत्री ने योजना शुरू कर महिलाओं के लिए सराहनीय कार्य किया है। अब महिलाएँ प्रतिमाह प्राप्त होने वाली राशि को अपने पर खर्च कर सकती हैं, अपने बच्चों की अच्छी शिक्षा पर खर्च कर सकती हैं और चाहें तो इस राशि को एकत्रित कर स्वयं का रोजगार भी स्थापित कर सकती हैं। सास श्रीमती मिथिलेश श्रीवास्तव कहती हैं कि वे बहू विदुषी के साथ मिलकर योजना से मिलने वाली राशि से एक अच्छा स्व-रोजगार शुरू करेंगी, जिससे उनके परिवार की आय में वृद्धि हो। सास-बहू योजना का लाभ लेकर बहुत प्रसन्न है और मुख्यमंत्री श्री चौहान को धन्यवाद भी देती है।

147 Views

Leave a Reply