Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

कलेक्टर ने निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का लिया जायजा  

1 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने गुरूवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचकर विधानसभा निर्वाचन के लिए वहां स्थापित किये जाने वाले स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल के लिए जरूरी व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान उन्होने मतगणना संबंधी व्यवस्थाओं के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होने निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान मतगणना स्थल की बेरिकेटिंग कराने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर श्री गर्ग ने निर्वाचन व्यवस्था में लगे वाहनों की पार्किंग के लिए स्थल निरीक्षण किया। उन्होने मतदान सामग्री वितरण तथा मतदान उपरान्त मतदान सामग्री प्राप्त करने के लिये भी स्थल चयन किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन, अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश्वरी महोबिया, उप जिला निर्वाचन अधिकारी डीके सिंह, एसडीएम महेश बमन्हा व टिमरनी एसडीएम महेश बड़ोले भी मौजूद थे।

89 Views

Leave a Reply