Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

विधायक प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला पर कार्यवाही की मांग

2 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश के सीधी जिले में भाजपा विधायक केदारनाथ शुक्ला के प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला द्वारा पेशाब किए जाने के अमानवीय कृत्य के खिलाफ बसपा ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत आरोपी पर कार्यवाही की जाने की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति व राज्यपाल के नाम एसडीएम डीके सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बसपा जिला प्रभारी प्रभुदयाल उमरिया, जिलाध्यक्ष प्रेमलाल गन्नोरे, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश राठौर उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौर, महासचिव संजय निवारे, सचिव जावेद खान, विधानसभा प्रभारी टिमरनी ज्ञानिश तिलवारी, दयाराम राठौर, विधानसभा प्रभारी अलीम खान व प्रेम राठौर, शैलेन्द्र वर्मा, नगर अध्यक्ष सुनील लोहारे आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर बसपा जिला प्रभारी प्रभुदयाल उमरिया ने कहा कि प्रदेश के सीधी जिले में एक आदिवासी कौल जनजाति के करौदी के रहने वाले व्यक्ति पर भाजपा विधायक प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला द्वारा पेशाब किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो पूरे देश को शर्मसार करने वाला है। उन्होंने कहा कि वीडियो के वायरल होने के घंटो बाद भी भाजपा विधायक प्रतिनिधि पर कोई त्वरित कार्यवाही नहीं की गई। जिसको लेकर उन्होंने आरोपी के खिलाफ एनएसए और अनुसूचित जाति, जनजाति के तहत आरोपी पर मामला दर्ज कर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है। बीएसपी जिला प्रभारी ने कहा कि दलितों आदिवासियों के साथ हो रहे अन्याय, अत्याचार बर्दाश्त के बाहर है। ऐसी घटनाएं देश को शर्मसार कर रहीं है। जिले में भी अनुसूचित जाति, जनजाति के हत्या के मामले बढ़े है। आज तक अनिल माणिक हत्याकांड में आरोपी पकड़ाए नहीं है। किसान को ऋण माफ नही किया जा रहा है। बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा पंचायत, संविदाकर्मी व आउटसोर्स को वेतन वृद्धि नही की जा रही है।

75 Views

Leave a Reply