Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

सरल संयोजन पोर्टल से विद्युत कनेक्शन लेने में होगी आसानी

1 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। नवीन बिजली कनेक्शन लेना अब और आसान होगा। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी अब निम्नदाब घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को नये पोर्टल ‘सरल संयोजन पोर्टल’ पर विधिवत आवेदन के बाद अतिशीघ्र ही नवीन बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराएगी। कंपनी द्वारा इस पोर्टल से अभी तक 10 आवेदकों को समस्त प्रक्रियाएं पूर्ण कर आवश्यक दस्तावेजों सहित नये बिजली कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के 24 घंटे के भीतर ही नया बिजली कनेक्शन दिया गया है। इस पोर्टल से आवेदन अपूर्ण होने की स्थिति में कंपनी द्वारा आवेदक को एसएमएस से आवेदन पूर्ण करने का एक अवसर भी प्रदान किया जा रहा है। उपभोक्ता द्वारा इस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन के बाद उसकी स्थिति को भी देखा जा सकेगा एवं उपभोक्ता को नया कनेक्शन लेने के लिए कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं है।

104 Views

Leave a Reply