Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

मुख्यमंत्री 10 जुलाई को लाड़ली बहना योजना की राशि ट्रांसफर करेंगे

1 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 10 जुलाई को इंदौर से प्रदेश की सवा करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की मासिक राशि का अंतरण करेंगे। यह योजना की दूसरी किश्त है। मुख्यमंत्री श्री चौहान इंदौर के सुपर कॉरिडोर ग्राउण्ड से पूरे प्रदेश की लाड़ली बहनों को लाड़ली बहना सेना की सदस्य होने के नाते दायित्व निर्वहन की शपथ भी दिलवाएंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान लाड़ली बहनों को संबोधित करेंगे। इसका प्रसारण प्रदेश के सभी जिलों में होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान इसी दिन धार जिले में लाड़ली बहना सम्मेलन में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान इसके पूर्व गुना जिले में 8 जुलाई को लाड़ली बहना सम्मेलन में भी शामिल होंगे। उन्होंने सभी कलेक्टर्स को योजना से जुड़े शेष डीबीटी कार्य को शत-प्रतिशत स्थिति में लाने के निर्देश दिए हैं।

99 Views

Leave a Reply