Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

आबकारी दल ने अवैध शराब जब्त की

1 min read

अनोखा तीर, हरदा। आबकारी विभाग के दल ने गुरूवार को अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि विभाग के दल ने ग्राम भुन्नास, खेड़ीपुरा, छीपानेर रोड नहर किनारे हरदा तथा वृत खिरकिया के ग्राम धूपकरण, बंदी मुहाड़िया, पटेल ढाबा भिरंगी एवं वृत टिमरनी के ग्राम चारखेड़ा, रायबोर, बघवाड़, जायसवाल ढाबा में दबिश देकर 18 पाव देशी शराब, 8 पाव अंग्रेजी शराब एवं 21 लीटर हाथ भट्टी शराब जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 10 प्रकरण पंजीबद्ध किए।

91 Views

Leave a Reply