Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

मनियाखेड़ी में क्लस्टर क्रडिट कैम्प संपन्न

1 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। गुरूवार को विकासखण्ड टिमरनी की ग्राम पंचायत मनियाखेड़ी में क्लस्टर स्तरीय क्रेडिट कैम्प आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं के तहत 13 प्रकरणों में 43.881 लाख की सहायता राशि वितरित की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत 1 प्रकरण में 7.36 लाख रुपए, समूह बैंक लिंकेज के तहत 2 प्रकरणों में 3 लाख रुपए, मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना के तहत 1 प्रकरण में 10 हजार रुपए तथा किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 9 प्रकरणों में 33.421 लाख रुपए की सहायता राशि वितरित की गई। इसके अलावा 18 प्रकरणों में लगभग 74 लाख की सहायता राशि स्वीकृत की गई, जिनमें मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत 1 प्रकरण में 7.36 लाख रुपए, समूह बैंक लिंकेज के तहत 2 प्रकरणों में 3 लाख रुपए, पशुपालन क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 2 प्रकरणों में कुल 3 लाख रुपए तथा किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 13 प्रकरणों में 60.761 लाख की सहायता राशि शामिल है। शिविर में विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के तहत 46 आवेदनों में 124.37 लाख के प्रकरण तैयार कराए गए।

87 Views

Leave a Reply