Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

उत्कृष्ट विद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर संपन्न

1 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती तृप्ति शर्मा के निर्देशन में गुरूवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर उत्कृष्ट विद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं को जिला विधिक सहायता अधिकारी अपर्णा लोधी ने बाल संवर्धन एवं संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत बच्चों के लिए विधिक सेवा सहित उनके व्यक्तित्व का समग्र विकास हेतु जागरूक किए जाने के लिए जानकारी प्रदान की। उन्होने इस दौरान बच्चों के साथ मैत्रीपूर्ण विधिक सेवा योजना के संबंध में जानकारी प्रदान की। साथ ही उनके द्वारा छात्र-छात्राओं को मौलिक अधिकार, मूल कर्तव्यों की जानकारी देते हुए बताया कि हम मौलिक कर्तव्यों का पालन करते हुए अपने देश की सेवा कर सकते है और देश को सर्वोच्चता के शिखर पर पहुंचा सकते है। उन्होने बताया कि विधिक सहायता टोल फ्री नंबर 15100, महिला हेल्पलाइन नंबर एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 नंबर से किस तरह सहायता प्राप्त की जा सकती है के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। कार्यक्रम में पैरालीगल वालंटियर प्रियंका राजपूत द्वारा गुड- टच, बेड- टच के सम्बन्ध में विद्यार्थियों को बताया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्राचार्य दिनेश साहू, डॉ.सरिता तोमर, श्रीमती शोभा राय सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित थे।

108 Views

Leave a Reply