Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

उपज शून्य प्रदर्शित होने पर स्लॉट बुक न करें

1 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन का कार्य जिले में चल रहा है। उपसंचालक एमपीएस चन्द्रावत ने किसानों से अनुरोध किया है कि, ई-उपार्जन पोर्टल पर स्लॉट बुक करते समय यदि उपज शून्य प्रदर्शित हो रही है तो स्लॉट बुक नही करें, क्योकि ई-उपार्जन पोर्टल पर दिये गये अधिकतम 2 प्रयासों में से एक प्रयास व्यर्थ हो जाएगा। ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत रकबे अनुसार मात्रा प्रदर्शित होने के उपरांत कृषक भाईयों को जानकारी दी जाएगी। उन्होने बताया कि वर्तमान में सेटेलाइट सर्वे अनुसार कृषको के स्लॉट बुक करने पर अधिकतम उपज शून्य प्रदर्शित हो रही है। अधिकतम उपज शून्य प्रदर्शित से संबंधित कार्यवाही प्रचलन में है, 2-3 दिवस में ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत रकबे अनुसार मात्रा प्रदर्शित होना संभावित है। उन्होने बताया कि इसके लिए कलेक्टर ऋषि गर्ग ने वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर जिले की समस्या से अवगत कराया है।

118 Views

Leave a Reply