बाढ़ नियंण कक्ष स्थापित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। कार्यपालन यंत्री जल संसाधन संभाग हरदा ने बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष का प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी रेवापुर उपनहर अनुविभाग हरदा को बनाया गया है। इनका मोबाइल नम्बर 91312-57384 है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष में कार्यरत कर्मचारियों को प्रतिदिन वर्षा की जानकारी तथा दूरभाष पर प्राप्त सूचनाएं पंजी में दर्ज करने के निर्देश दिये गये है। इस नियंत्रण कक्ष में सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक मस्टर क्लर्क राजेश सैनी एवं चौकीदार चन्द्रगोपाल ढोके की दूरभाष ड्यूटी लगाई है। इसी प्रकार दोपहर 2 बजे बजे से रात्रि 10 बजे तक चौकीदार संतोष ढोल्या व हरनाथ तथा रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक चौकीदार श्री शफीखान की ड्यूटी लगाई है। अवकाश के दिनों में इस नियंत्रण कक्ष में कैलाश गुर्जर, मोहन मालवीय, पूनम केवट, भीमसिंह राजपूत और शफीक खान की ड्यूटी लगाई गई है।

70 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!