अनोखा तीर, हरदा। शहर के लाल बहादुर शास्त्री व्यवसायिक अध्ययन महाविद्यालय में मंगलवार को मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयोजित सीखो कमाओ योजना का लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को योजना से जुड़ी जानकारी महाविद्यालय प्लेसमेंट सेल द्वारा दी गई। कार्यक्रम में समस्त विभागध्यक्ष एवं शिक्षकों की गरिमामय उपस्थिति रही।






