Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

जनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत मंगलवार को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में उपस्थित नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिये अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी अपने-अपने विभाग से संबंधित आवेदनों की सुनवाई की। जनसुनवाई में ग्राम गहाल निवासी नानीबाई ने सीईओ श्री सिसोनिया को आवेदन देकर अपने पति का विकलांगता प्रमाण-पत्र बनवाने की मांग की, जिस पर उन्होने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आवेदक का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकता अनुसार विकलांगता प्रमाण-पत्र बनवाने के निर्देश दिये। ग्राम देवतलाब निवासी राकेश कलम ने सीईओ श्री सिसोनिया से सिटी हॉस्पिटल के डॉक्टर द्वारा लापरवाही पूर्वक ऑपरेशन करने के संबंध में शिकायत की, जिस पर श्री सिसोनिया ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को इस मामले की जांच करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में ग्राम कोलवा निवासी रमेश विश्नोई ने सीईओ श्री सिसोनिया को निस्तारी रास्ते पर अवैध कब्जे के संबंध में शिकायत की, जिस पर उन्होने तहसीलदार हंडिया को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। ग्राम बिच्छापुर निवासी सुनील कुमार वर्मा व साहिद शाह ने अपर कलेक्टर श्री फुलपगारे से पड़ोसी किसान द्वारा शासकीय गोहे से पानी निकासी की नाली को बंद कर उनके खेत की मेढ़ से नई नाली का निर्माण करने के संबंध में शिकायत की, जिस पर उन्होने तहसीलदार टिमरनी को मौका जांच कर 7 दिवस में समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply