Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सर्वप्रथम उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने कहा कि विश्व पटल पर भारतीय संस्कृति का परचम लहराने वाले, युवाओं के प्रेरणास्रोत एवं युग प्रवर्तक स्वामी विवेकानंद के विचार सदैव देश के युवाओं को राष्ट्र की सेवा एवं उत्थान के लिए प्रेरित करते रहेंगे। हमारे देश में ऐसे कई महापुरुष हैं, जो बेशक आज इस संसार में नहीं हैं, लेकिन उनकी तमाम बातें आज भी लोगों को प्रेरणा देती है। इस अवसर पर बसन्त सिंह राजपूत, योगेंद्र पटेल, विशाल जैन, रचित जैन, सुरेंद्र सावरे, शुभम श्रीवास, अर्जुन भाटिया, दिव्यांश सेजेकर, रोहित सोनकर, आशुतोष गोस्वामी और युवा मोर्चा साथी उपस्थित रहे।

133 Views
What do you think?

Leave a Reply