Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

आदिवासी कृषक की भूमि पर दबंगों का कब्जा

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, टिमरनी। रहटगांव तहसील अंतर्गत ग्राम पांडरमाटी के आदिवासी कृषक राजेश रतिराम कोरकू ने एसडीएम महेश बडोले को एक आवेदन देकर उसके खेत पर से कब्जा हटाने की मांग की है। आवेदकर रतिराम ने बताया कि उनके 5 एकड़ खेत पर ग्राम के ही दीपक, रेखाबाई चंदू, रामबती एवं अन्य साथियों ने दबंगई दिखाते हुए कब्जा कर लिया है। वहीं खेत में घुसने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसकी शिकायत रतिराम ने मुख्यमंत्री हेल्पलाईन नंबर 181 एवं पुलिस थाना रहटगांव में भी की है। परंतु अधिकारियों की मिलीभगत से आज तक कुछ नहीं हो सका। आदिवासी कृषक ने एसडीएम से गुहार लगाई है कि उसे शीघ्र अति शीघ्र भूमि पर कब्जा दिलवाए जाए। कृषक ने एसडीओपी ऑफिस पहुंचकर भी रहटगांव थाना प्रभारी मनोज उइके की भी शिकायत की है कि रहटगांव थाने से मुझे सहयोग नहीं मिल रहा है। मुझे धमकाया जा रहा है कि 181 पर की गई शिकायत वापस ले लो। वरना तुम्हे जेल पहुंचा देंगे। ज्ञापन देते समय आवेदक की पत्नी एवं उसकी दोनों बेटियां भी मौजूद थी।

165 Views
What do you think?

Leave a Reply