Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना में पंजीयन प्रारम्भ

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को औपचारिक शिक्षा प्राप्त युवाओं को पंजीकृत औद्योगिक एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में ऑन जॉब ट्रेनिंग की सुविधा के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में आवेदकों की पंजीयन प्रक्रिया का रवीन्द्र भवन भोपाल में शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर एक युवा हितग्राही का पोर्टल पर पंजीयन फॉर्म भरवाया और उसे योजना के बारे में बताया। इस अवसर पर हरदा के शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के उद्बोधन का लाइव प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम में जिले के युवा व उद्योगपति सहित अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए।

113 Views
What do you think?

Leave a Reply