Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

2 min read
Text Size:

 

 

अनोखा तीर, हरदा। सोमवार शाम को शहर के गुर्जर बोर्डिंग के पास स्थित राठी की गली में रहने वाली एक 27 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को जिला अस्पताल में शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया गया। जहां मृतका के मायके के लोगों ने ससुराल वालों पर उसे आत्महत्या करने को मजबूर करने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार सोकल कॉलोनी में रहने वाले सचिन राजपूत ने पांच सालों पहले उज्जैन की रहने वाली निधि राठौड़ से प्रेम विवाह किया था। जिसके बाद दोनों का एक तीन साल का बेटा है। बताया जा रहा कि घर पर महिला का पति नहीं था। वहीं घर में दो नंनद सो रही थी। इस दौरान उसने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। जिसके बाद ससुराल के लोग उसे फंदे से उतारकर अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को नायब तहसीलदार ने जिला अस्पताल पहुंचकर मृतका के परिजनों के बयान लिए है। मृतका के उज्जैन निवासी पिता धनसिंह राठौड़ ने आरोप लगाया है कि हमारे दामाद की गैरमौजूदगी में ससुराल में उनकी बेटी को प्रताड़ित किया गया है। उन्होंने आशंका जताई है कि बेटी की हत्या कर उसके शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया है या फिर उसे आत्महत्या करने के लिए उकसाया गया है। उन्होंने बताया कि बेटी का नंदोई मंगेश उनकी बेटी को बीते 15 दिनों पहले लेकर हरदा आया था। जिसके बाद उसकी नंद-नंदोई से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

118 Views
What do you think?

Leave a Reply