सगे फूफा ने नाबालिक से किया दुष्कर्म

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, सिराली। सिराली थाना अंतर्गत ग्राम विक्रमपुर में एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसमें रिश्ते के सगे फूफा ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर रिश्तो को शर्मसार कर दिया। जानकारी के अनुसार विक्रमपुर में खेत पर मजदूरी कर रहे माता पिता ने फूफा के घर अपने दो छोटे बच्चों को छोड़कर गए थे। जिसमें एक की उम्र साड़े 11 साल बताई जा रही है। आरोपी फूफा ने रात 10 बजे नाबालिक को खेत से दूर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी मदन पवार ने बताया कि घटना 16 मई की है, जिसके बाद 18 मई को नाबालिका के माता पिता की शिकायत पर कायमी की गई। तभी से पुलिस आरोपी को खोज रही थी। मंगलवार को आरोपी को उसकी ससुराल नानी मकड़ाई से गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपी के विरुद्ध धारा 376-ए आईपीसी 5/6 पॉक्सो एक्ट के आरोपी कमल पिता बाबूलाल साठे उम्र 27 वर्ष जाति कोरकू को गिरफ्तार किया है। आरोपी को मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय पेश किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी में निरी. मदन पवार थाना प्रभारी सिराली व स्टाफ जितेंद्र राजपुत, पूनम साहू, आरक्षक राकेश कुमरे, राहुल की महती भूमिका रही।

75 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!