Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

नींद से जागा आबकारी अमला

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। गांव-गांव में हो रहे अवैध शराब कारोबार पर अब तक आबकारी विभाग मौन दिखाई दे रहा था, लेकिन २ जुलाई को दैनिक अनोखा तीर में इस अवैध कारोबार के समाचार प्रकाशन के बाद विभाग की नींद खुली है। आनन फानन में दूसरे जिलों से लाकर गांवों में शराब बेचने वाले कुछ लोगों पर विभाग ने कार्यवाही की है। खास बात यह है कि अब तक उन लोगों के उपर विभाग ने कोई कार्यवाही नहीं की है जो हरदा जिले के ठेकेदारों से शराब खरीदकर गांव-गांव में बेचने का कार्य कर रहे हैं। आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उनके दल ने सोमवार को अवैध शराब के विक्रय, संग्रहण व परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि विभाग के दल ने ग्राम खामापड़वा, कनारदा, गहाल, टंकी मोहल्ला हरदा तथा वृत खिरकिया के ग्राम धूपकरण, रोलगांव, कालकुण्ड एवं वृत टिमरनी के ग्राम सोडलपुर, चारखेड़ा व अबगांव कला में दबिश देकर कुल 73 पाव देशी शराब एवं 16 लीटर हाथ भट्टी शराब जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 9 प्रकरण पंजीबद्ध किए।

94 Views
What do you think?

Leave a Reply