Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

गुरु की कृपा बिना नही हो सकता कल्याण

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हवन यज्ञ कर गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में नगर के सुप्रसिद्ध कथावाचन पं.विमल तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया गया। मुख्य वक्ता पं. विमल तिवारी ने अपने उद्बोधन में गुरू की महिमा का बखान कर जीवन में गुरु को सर्वोपरी बताया। उन्होंने बताया कि जीवन में गुरु का विशेष महत्व है। विद्यार्थी का जीवन गुरू बिना अंधकारमय है, गुरू के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर विद्यार्थी अपने जीवन में उन्नति प्राप्त कर सकता है। गुरु की कृपा बिना कल्याण होना असंभव है। इस भूमि पर जितने महापुरूषों ने अपने जीवन में सफलता प्राप्त की वह गुरू के बताए हुए मार्ग पर चलकर ही प्राप्त हुई है। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 12वीं की छात्रा अदिति तिवारी ने किया। कार्यक्रम में भावना कटरे, कशिष सारन, कुलदीप चौहान, प्राची विश्नोई ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य विनय शर्मा सहित समस्त आचार्य दीदी उपस्थित थे।

63 Views
What do you think?

Leave a Reply