Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

बूथ विजय के संकल्प को लेकर मैदान पर उतरें कार्यकर्ता – कमल पटेल

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय कच्छ कड़वा धर्मशाला में सोमवार को विधानसभा के बूथ विजय संकल्प अभियान अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक एवं कृषि मंत्री कमल पटेल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि हमें जनता के बीच अपने कार्यों को लेकर जाना होगा। शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समाज का कोई भी परिवार अछूता न रहे। जिसके माध्यम से वह लाभान्वित न हुआ हो, हमें उनको जाकर समझाना होगा। यह जो सरकार है यह विकास के मॉडल को लेकर आपके सर्वांगीण विकास की चिंता करते हुए अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते हुए कार्य कर रही है। जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिवराज सिंह चौहान ने गांव, गरीब, पिछड़े, वंचित आदिवासी अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के जीवन स्तर को ऊपर उठाने का काम किया है और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसकी पूरी चिंता करते हुए गांव गांव में विकास की अलख जगाई है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव नजदीक आने वाले हैं आप सभी बूथ के अध्यक्ष अपने-अपने बूथों पर आज से लग जाए और सरकार ने जो काम किया है उसको गांव-गांव घर-घर जाकर लोगों के बीच में बताने का काम करें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अमर सिंह मीणा ने कहा कि हमे जी जान से लग कर आने वाले समय में विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में विजयश्री कैसे प्राप्त हो इसकी चिंता करते हुए कार्य करना होगा एवं आदर्श संगठन के माध्यम से हमें जनता जनार्दन के बीच भारतीय जनता पार्टी की एक पहचान बनाते हुए न केवल राजनीतिक उद्देश्य को लेकर बल्कि सामाजिक क्षेत्र में कार्य करते हुए उनके सुख-दुख में खड़े रहने के लिए प्रयास करना होगा। इस अवसर पर बिहार राज्य से आए बूथ प्रचारको का सम्मान किया गया एवं सभी बूथ अध्यक्ष और सभी पंच परमेश्वरो को संबोधित कर उन्हे अपने बूथ को विजय बनाने की शपथ दिलाई। बिहार से अल्पकालीन विस्तारक के रूप में चंद्र मोहन पांडे, रितेश सिंह, सोनू पांडे सुधांशु सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र जैन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गहलोत, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडीया, जिला महामंत्री देवीसिंह सांखला, नवनीत पाराशर, विजय पटेल एवं संतोष कलम के साथ सभी ज्येष्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

89 Views
What do you think?

Leave a Reply