पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ, ४० लोगों ने ली गुरुदीक्षा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। शहर के इंदौर रोड के समीप स्थित गायत्री शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा पर पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ किया गया। जिसमें 40 लोगों ने गुरु दीक्षा ली। साथ ही विश्व कल्याण की कामना को लेकर महामृत्युंजय मंत्र से यज्ञ में आहुतियां दी। यज्ञ में गुरु दीक्षा संस्कार, विद्यारंभ संस्कार एवं पुंसवन संस्कार संपन्न किए गए। इसके पश्चात सभी परिजनों द्वारा पौधरोपण किया गया। जिसमें 24 प्रकार के विभिन्न वृक्षों को लगाया गया। बताया गया कि गायत्री शक्तिपीठ हरदा में प्रत्येक माह की 21 से 25 तारीख तक कर्मकांड एवं संस्कारों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण निशुल्क आवासीय रहेगा, जो भी भाई बहन प्रशिक्षण लेना चाहे वह प्रत्येक माह की 15 तारीख तक अपना पंजीयन कराएं।

Views Today: 2

Total Views: 88

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!