मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्वामी षड़मुखानंद जी महाराज का लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री नरसिंहपुर के ग्राम हीरापुर पहुँचे

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश की समृद्धि और जनता की खुशहाली की मंगल कामना की। उन्होंने गुरूपूर्णिमा की सभी को शुभकामनाएँ दी और कहा कि गुरू अपने शिष्यों को सही राह दिखाते हैं। गुरू-कृपा हम सभी पर बनी रहे। गुरू के आशीर्वाद से जीवन सफल बने और निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो।

पंगत में बैठ कर प्रसाद ग्रहण किया

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंदिर प्रांगण में भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। साथ में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, जन-प्रतिनिधि और श्रद्धालु मौजूद थे।

140 Views

Leave a Reply