Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
देवास

कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न, सैकड़ों लोगों ने अन्य दलों को छोड़ कांगे्रस का दामन थामा

2 min read

देवास- कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन क्षिप्रा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में स्थानीय मैरिज गार्डन क्षिप्रा में सम्पन्न हुआ। जिसमें सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर हाटपीपल्या से भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं ब्लॉक अध्यक्षों को संबोधित करते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री दीपक जोशी ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए क्षेत्रीय विधायक मनोज चौधरी को विकास कार्यो की तुलना में गूंगा बहरा तक कहकर संबोंधित किया। उन्होंने कहा कि आज भी हाटपीपल्या विधानसभा क्षेत्र में जो विकास हुए है वह स्व. राजेंद्र सिंह बघेल एवं मेरे कार्यकाल में स्वीकृत हुए वो हुए है। उन्होंने संवाद के दौरान कई गांव से पधारे जनप्रतिनिधियों से विकास कार्यों की जानकारी ली। सभी ने एक स्वर में भाजपा के वर्तमान विकास कार्यों को नकार दिया। सम्मेलन में सैकड़ों लोगों ने अन्य दलों को छोड़ कांग्रेस का दामन थामा।

इस अवसर पर जिला प्रभारी धर्मेन्द्र चौहान, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, राजवीर सिंह बघेल, तवर सिंह चौहान, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश पटेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष लीला अटारिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह बघेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश कप्तान, विश्वजीत सिंह चौहान, हरकिशोर पटेल, मोहनलाल पटेल, सोहन पटेल, हुकम पटेल, जितेंद्र पटेल, संजू पटेल, बाबूलाल भोजक, बाबूलाल मालवीय, कमल जोशी, संतोष मालवीय, ललित परमार, सावन शर्मा, लोकेंद्र कछावे, सुनील पटेल, भीम पटेल, राकेश  खोवारे, जाकिर पटेल, मोनू  दत्ता, प्रथम भोजक, संजू यादव, नरेंद्र चौहान, प्रवीण चौहान, कुणाल चौहान, समीर पठान आदि उपस्थित थे। भाजपा सहित अन्य दल छोडक़र आए पंच, सरपंच, जनपद एवं जमीनी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का स्वागत मंत्री दीपक जोशी ने किया। संचालन राजवीर सिंह बघेल ने किया एवं आभार बाबूलाल भोजक ने माना।

296 Views
296 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply