अनोखा तीर, हरदा। जिले की सहकारी बैंक की शाखाओं टिमरनी, रहटगांव, हरदा, खिरकिया एवं सिराली में बैंक शाखा में पासबुक प्रिंटिग नहीं हो पा रही है, इसकी शिकायत कृषकों द्वारा जिला कलेक्टर से की गई थी। बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री भदोरिया ने बताया कि सभी शाखाओं के प्रिंटर, बैंक के हार्डवेयर ईजींिनयर द्वारा चेक कर सुधार किया गया। अब किसानों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा नही होगी। कृषक अपनी नजदीकी शाखा में उपस्थित होकर पासबुक प्रिंट करा सकते है। इस हेतु नोडल शाखा हरदा में बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री भदोरिया, सहायक आयुक्त सहकारिता जिला हरदा, सतीष सिटोके नोडल अधिकारी नोडल शाखा हरदा, आनंदराम यादव प्रभारी विपणन अधिकारी प्रधान कार्यायल होशंगाबाद, राजेन्द्र शर्मा शाखा प्रबंधक मुख्य शाखा हरदा, गोपीकिशन यादव पर्यवेक्षक मुख्य शाखा हरदा एवं ओपी श्रीवास शाखा प्रबंधक हरदा उपस्थित रहे।







