Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

शौचालय पर लगा ताला, बाजार के दिन भी नहीं खुलता

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर चलाए गए समग्र स्वच्छता अभियान अंतर्गत गांवों में शौचालय बनवाए गए हैं। वहीं बड़ी ग्राम पंचायतों द्वारा भी अपने पंचायत मुख्यालय पर सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है। मगर अनेक पंचायतों में लापरवाही के चलते ऐसे अनेक सार्वजनिक शौचालय बंद पड़े हैं। इससे ये शोपीस बनकर स्वच्छता मिशन का मजाक उड़ा रहे हैं। जानकारी के अनुसार टिमरनी विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भादूगांव द्वारा ग्राम में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। मगर बनने के बाद से ही इस पर ताला लगा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां पंचायत ने सार्वजनिक शौचालय का निर्माण तो करवाया पंरतु उसे जनता के लिए आज तक नहीं खोला है। यहां हाट बाजार के दिन भी शौचालय नहीं खुलता है। ज्ञात हो कि सप्ताह में एक दिन लगने वाले इस हाट बाजार में दूर-दराज के गांव से अनेक व्यापारी और लोग खरीदी बिक्री करने के लिए आते हैं उनकी सुविधा के लिए तो यह शौचालय खुलना चाहिए। लोगों का कहना है कि पंचायत यहां व्यापारियों से बाजार शुल्क वसूल करने तक ही सिमित है। इसी प्रकार अन्य पंचायतों में ऐसे शौचालयों की नियमित सफाई न होने के कारण ये उपयोग के लायक नहीं रहे हैं।

247 Views
What do you think?

Leave a Reply