Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

मौके का फायदा….  गेहूं-चना के खेतों में दोपहर बाद बोवनी शुरू

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। एकएक दिन के अंतराल में बरस रहे पानी ने बुआई का खेल बिगाड़ रखा है। बावजूद किसान मौके की ताक में बैठे हैं। जिसकी बानगी बुधवार दोपहर बाद कई खेतों में दिखी। जब, किसानों ने मौके का फायदा उठाकर बुआई कार्य संपन्न किया है। गनीमत रही कि इस बीच पानी नही बरसा। वरना पूरा खेल गड़बड़ होने के आसार बन जाते। किसानों ने मुताबिक बुआई दौरान मौसम की मेहरबानी रही। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में 23 जून और 26 जून को जोरदार बारिश हुई। इसके एक दिन बाद यानि रविवार 25 जून को खेतों में बुआई कार्य ने रफ्तार पकड़ ली थी। इस दौरान सैकड़ों एकड़ जमीन में सोयाबनन, मक्का सहित अन्य फसलों की बुआई हो चुकी है। इसकी मुख्य वजह पहले झटके की बारिश में मूंग के खेतों में पर्याप्त नमी थी। जबकि गेहंू-चना के खेत 6 से 8 इंज की गहराई में सूखे थे। इस वजह से उन खेतों में बुआई नही हो सकी। परंतु 26 जून को बरसे पानी के बाद मूंग के खेत तरबतर हो गए। वहीं गेहूं-चना के खेतों में पर्याप्त नमी बन गई है। साथ ही उन खेतों में बुधवार को दोपहर बाद अच्छी खासी बतर के चलते 3 बजे से खेतों में ट्रेक्टर दौड़ते दिखाई दिए। इस दौरान किसान पूरी तरह सचेत नजर आएं।

284 Views
What do you think?

Leave a Reply