Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

गरीब व निर्धनों के हितार्थ….  अब 10 रू के बजाय 5 रू में मिलेगा भरपेट भोजन

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। मुख्यालय पर नगर पालिका के सहयोग से संचालित दीनदयाल रसोई में गरीब व निर्धन लोगों को अब10 रूपये के बजाय 5 रूपये में भरपेट भोजन मिलेगा। यह निर्णय मंत्रिमंडल के सदस्यों ने बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार ने नगर निगम तथा नगर पालिका स्तर पर संचालित दीनदयाल रसोई योजना को विस्तार दिया है। जिसके तहत अब 10 रुपये के स्थान पर 5 रुपये में भरपेट भोज उपलब्ध कराया जाएगा। इस संबंध में विगत दिनों कलेक्टर ऋषि गर्ग ने मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दे चुके कि दीनदयाल रसोई में गुणवत्ता युक्त भोजन जो कि न्यूनतम दरों पर आम आदमी को उपलब्ध कराना है। इस दिशा में तमाम व्यवसाएं सुनिश्चित की जाएं। मुख्य नगर पालिका अधिकारी जीके यादव ने बताया कि हरदा में मीडिल स्कूल ग्राउंड स्थित दीनदयाल रसोई केन्द्र में प्रतिदिन सौ-डेढ़ सौ लोग भोजन करते हैं। उन्होंनें बताया कि गत 1 वर्ष में यहां 39 हजार 600 लोगों ने भोजन किया है।

298 Views
What do you think?

Leave a Reply