Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
हरदा

लायंस क्लब अम्बर की कार्यकारिणी का गठन

2 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। लायंस क्लब हरदा अम्बर की नई कार्यकारिणी का संस्थापन वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रथम लायन मनीश शाह के मुख्य आतिथ्य, लायन गुरमीत कौर सलूजा के विशिष्ट आतिथ्य में व रीजन चेयरपर्सन लायन शोभा भट्ट जोन चेयरपर्सन वीरेन्द्र नन्दवाना के आतिथ्य में संपन्न हुआ। संस्थापन अधिकारी पिपरिया से पधारे मनीश शाह ने क्लब अध्यक्ष इकलाख खान, सचिव संतोष पटेल एवं कोशाध्यक्ष साक्षी शैलेन्द्र जलखरे को वर्ष 2023-24 हेतु संस्थापित किया। चार्टर अध्यक्ष रागीव बन्दूकवाला ने बताया प्रथम उपाध्यक्ष डॉ. राम दोगने, द्वितीय उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, सहसचिव अनिल सोलंकी, मनोनीत किए गए। क्लब डायरेक्टर एसएस सलूजा, गुरमीत कौर, नरेन्द्र सलूजा, सुनील जानी, वीरेन्द्र नन्दवाना, रमेश भद्रावले, कृष्णा सेठ, रविप्रकाश रमानी को मनोनीत किया गया। पीआरओ रवि प्रकाश रमानी को नियुक्त किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष इकलाख खान व उनकी टीम ने क्लब सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए इस वर्ष सेवा गतिविधियंा जोर शोर से करने के लिए आश्वस्त किया। उन्होने बताया कि हमारे क्लब का मोतियाबिंद मुक्त हरदा हमारा का लक्ष्य है उसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं। पर्यावरण की रक्षा हेतु इस वर्ष 501 पौधों का रोपण कर उनकी सुरक्षा हेतु क्लब सदस्यों को प्रोत्साहित किया जाएगा। नए कार्यकाल में क्लब में पांच नये सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई। क्लब के सभी सदस्यों ने नई टीम को सहयोग करने और जन हितार्थ कार्यो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आश्वासन दिया। नई टीम को सभी क्लब सदस्यों ने बधाई प्रेषित की। अंत में रवि प्रकाश रमानी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

174 Views
174 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply