Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

ईदुज्जुहा पर नगर में स्वच्छता के संबंध में निर्देश जारी

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर हरदा। अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे ने सभी एसडीएम, नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के साथ-साथ महाप्रबन्धक विद्युत वितरण कम्पनी को ईदुज्जुहा पर्व पर आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश जारी किए है। जारी निर्देश अनुसार पर्व के दौरान शहरी क्षेत्र के सभी वार्डों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए तथा स्वच्छता वाहन सभी वार्डों में नियमित रूप से भ्रमण करता रहे। उन्होने ईदुज्जुहा पर्व पर पेयजल आपूर्ति व स्ट्रीट लाईट के संबंध में बेहतर व्यवस्था के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए हंै।

77 Views
What do you think?

Leave a Reply