Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

नाली सफाई के लिए जनसुनवाई में पहुंचे व्यापारी

1 min read
Text Size:

 

 

अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय जिला न्यायालय के सामने स्थित वरदान कॉम्प्लेक्स में ग्राउण्ड फ्लोर पर नाली की सफाई न होने से वर्षाकाल में स्थिति बिगड़ जाती है। इससे परेशान होकर यहां के व्यापारियों ने मंगलवार को जन सुनवाई में पहुंचकर एक आवेदन सौंपा। इसमें व्यापारियों ने कहा कि यहां बारिश के पानी निकासी हेतु नाली के ऊपर रखी फर्सियां हटाकर नाली की सफाई कराई जाए। वरदान कॉम्प्लेक्स में ये नाली पूर्णत: बन्द है। इससे बारिश के मौसम में दुकानों के सामने पानी जमा हो जाता है। काफी लम्बे समय बाद वर्षा का पानी खाली होने पर कीचड़ हो जाता है। कई बार दुकानों के अन्दर पानी भर जाता है। इसलिए नाली की सफाई किया जाना अत्यन्त आवश्यक है। अत: नाली पर रखी फर्सियों को हटाकर नाली की सफाई किये जाना अत्यंत आवश्यक है।

82 Views
What do you think?

Leave a Reply