दुर्घटना…. सड़क हादसे में बाईक चालक की मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। बीती रात इन्दौर-बैतूल नेशनल हाइवे स्थित ग्राम दुलवां के पास सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे उपचार के लिए करीबी खातेगांव स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां युवक को प्राथमिक उपचार देकर से जिला अस्पताल रैफर कर दिया। लेकिन हरदा लाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के अनुसार संदलपुर निवासी सुनील पिता इमरत लाल उम्र 32 साल शनिवार रात को फूलों की माला देने नेमावर आ रहा था, तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से सुनील घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद वहां से गुजरे रहे क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा ने अपने वाहन से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुँचाया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। उसकी गंभीर हालत को देखकर चिकित्सकों ने उसे हरदा रैफर कर दिया था। परंतु रास्ते में सुनील की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दूसरे दिन यानि रविवार सुबह 9 बजे मृतक का पीएम किया गया, वहीं आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर मृतक का शव उसके परिजनों को सौंप दिया है।

101 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!