Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

परंपरा का निर्वहन…. कांग्रेस सेवादल ने ध्वजारोहण कर गाया राष्ट्रगान

2 min read

अनोखा तीर, हरदा। देशवासियों में राष्ट्रप्रेम की अलख जगाये रखने के उद्देश्य से कांग्रेस सेवादल हर महिने ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित करता है। जिसके माध्यम से कांग्रेस पार्टी समेत सेवादल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को एकजुटता का संदेश भी दिया जाता है। इसी क्रम में रविवार सुबह स्थानीय घंटाघर चौक पर ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए। कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष उत्तम तेनगुरिया ने बताया कि सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश तथा प्रदेश अध्यक्ष योगेश यादव के मार्गदर्शन में कांग्रेस सेवादल ध्वजवंदन कार्यक्रम सतत चल रहा है। जिसमें सभी की सहभागिता रही। इस मौके पर राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम का गान किया। तत्पश्चात राष्टीय ध्वज तिरंगा को फहराकर सलामी दी गई। अंत में जन गन मन का गान एवं भारत माता के जयकारे भी लगाए । ध्वजवंदन कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी सुरेश सादानी, पूर्व नपाध्यक्ष हेमन्त टाले, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव तथा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद व्यास, सेवादल जिला अध्यक्ष उत्तम तेनगुरिया, महिला संगठन की अध्यक्ष राजवंती लखोरे, यंग ब्रिगेड अध्यक्ष मनोज कुचबंदिया, रमेश सोनकर, अतुल पस्टारिया, नवीन पाल, सोनम पाल, अनिल गोहर, विनय वर्मा, जावेद खान, साजिद खान, अशोक राठौर, अखिलेश भारद्वाज, सतीश कुचबंदिया, उमेश सेजकर, संतोष किरावर, सौरव वर्मा, मयंक पटेल एवं वंश पाल सहित अन्य कार्यकता उपस्थित रहे।।

138 Views

Leave a Reply