यह बात गलत है..

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह इन्दौर रोड पर शहरी सीमा से लगे एक खेत में ओपन ट्यूबवेल का दृश्य है, जो किसी अप्रिय हादसे की ओर इशारा करता है। जबकि इसी मामले में जिला प्रशासन ने पूर्व में निर्देश जारी कर ऐसे गड्ढों को बंद किए जाने की बात कही थी, ताकि किसी तरह की घटना ना हो। इसका लोगों ने पालन भी किया। परंतु इसके बावजूद कई लोग ऐसे हैं, जिनके ट्यूबवेल अब तक खुले पड़े हैं। जिन्हें केवल एक ढक्कन की मदद से बंद किया जाना है। लेकिन संबंधित लोग लापरवाही बरतने से बाज नही आ रहे हैं। परिणाम स्वरूप ऐसे स्थानों पर खतरा मंडराने की बात लाजमी है। जानकारी के अनुसार शहरी क्षेत्र के अलावा आसपास के खेतों में ये दृश्य देख सकते हैं। जिसके चलते लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। साथ ही संबंधित लोगों को सुरक्षा के लिहाज से गड्ढे को बंद करने का कदम उठाना चाहिये। क्योंकि, इन सबके अभाव में देखने वालों के मुंह से निकल ही जाता है, कि यह बात गलत है।

145 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!