Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

वार्ड चौपाल : ममता बाई को मिला अनुग्रह राशि का स्वीकृति पत्र

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले के नगरीय क्षेत्रों में नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए वार्ड चौपाल आयोजित की जा रही है। कलेक्टर ऋषि गर्ग के निर्देशन में शनिवार को नगर परिषद सिराली के वार्ड क्र.14 व 15 के लिए रामपुरा खेल मैदान में वार्ड चौपाल का आयोजन किया गया। वार्ड चौपाल में रामपुरा निवासी ममताबाई पति संतोष ने अनुग्रह राशि प्राप्त ना होने के संबंध में शिकायत की। ममता बाई ने बताया गया कि उनके पति संतोष की लगभग 6 माह पहले सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई है, उनके 4 छोटे छोटे बच्चे हैं, जिनके लालन पालन की समस्या हो रही है। इस दौरान बताया गया कि ममता बाई की कर्मकार मंडल कार्ड पहले से बना हुआ था, जिसके तहत 4 लाख रुपए अनुग्रह राशि तथा 6 हजार रुपए अंत्येष्टि राशि कुल 4 लाख 6 हजार रुपए स्वीकृत किए जा चुके है। चौपाल में ममता बाई को अनुग्रह राशि का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। वार्ड चौपाल में कुल 212 शिकायते प्राप्त हुई, जिनमें से कुछ शिकायतों का मौके पर निराकरण किया गया तथा शेष शिकायतों के निराकरण हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। साथ ही वार्ड चौपाल में फौती नामांतरण के 15 आदेश, जाति प्रमाण पत्र के 48, पात्रता पर्ची के 5, पी.एम. स्टीट वेंडर के 03, कर्मकार के 03 एवं संबल के 01 इस प्रकार कुल 75 स्वीकृति पत्र हितग्राहियों को वितरित किए गए।

150 Views
What do you think?

Leave a Reply