उपलब्धि… सतपुड़ा विद्युत इकाई ने रचा कीर्तिमान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, सारनी। सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी की इकाई 10 ने 250 दिनों से सतत विद्युत उत्पादन करने का नया कीर्तिमान रच दिया है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, पीएस संजय दुबे के मार्गदर्शन और एमडी मंजीत के निर्देश पर सीई व्हीके कैथवार की टीम ने सतपुड़ा की बुलंदी में चार चांद लगा दिए हैं। जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के इतिहास में पहली बार किसी विद्युत इकाई ने 250 दिन सतत विद्युत उत्पादन करने का रिकार्ड बनाया है। यह इकाई सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी के विद्युत गृह क्रमांक 4 की 250 मेगावाट स्थापित क्षमता की इकाई क्रमांक 10 है। इस इकाई ने गत दिवस 21 जून को 250 दिन अनवरत विद्युत उत्पादन करते हुए सर्वाधिक दिन अनवरत संचालित रहने का रिकार्ड बनाया है। यह इकाई 15 अक्टूबर 2022 से लगातार संचालित हो कर विद्युत उत्पादन कर रही है। इस इकाई ने पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 में भी 200 दिन से अधिक विद्युत उत्पादन करने का कीर्तिमान स्थापित किया था।

पीएएफ, पीएलएफ व ऑक्जलरी खपत में मिली उपलब्धि

इकाई नंबर 10 ने संचालन के दौरान उत्कृष्ट व सराहनीय प्रदर्शन करते हुए प्लांट अबेबिलिटि फेक्टर पीएएफ, प्लांट लोड फेक्टर पीएलएफ व ऑक्जलरी कंजम्पशन जैसे मापदंडों में वशिष्टिता अर्जित की। इकाई नंबर 10 ने 101.07 प्रतिशत पीएएफ, 97.8 प्रतिशत पीएलएफ व 7.75 प्रतिशत ऑक्जलरी खपत अर्जित की।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने दी बधाई

मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय दुबे एवं मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह ने सतपुड़ा ताप विद्युत गृह की इकाई नंबर 10 द्वारा लगातार 250 दिन विद्युत उत्पादन करने के कीर्तिमान बनाने पर इकाई के समस्त अभयिंताओं व कार्मिकों को बधाई दी है। गौरतलब रहे कि सतपुड़ा थर्मल पावर स्टेशन पावर प्लांट 4 की 250 क्षमता की इकाई 10 ने विषम स्थिति में भी लगातार बिजली उत्पादन कर पावर जरेटिंग कंपनी की उपलब्धि को बरकरार रखा है। सतपुड़ा के इंजीनियरों के कुशल नेतृत्व की बदौलत सारनी में बिजली उत्पादन करने का डंका मप्र सहित दिल्ली तक शोर मचा रहा है।

Views Today: 2

Total Views: 98

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!