Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

जीवनम स्वास्थ्य शिविर आज अहलवाड़ा में  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सुशासन संबंधी निर्देशों के पालन में हरदा जिले में प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट और कृषि मंत्री कमल पटेल के मार्गदर्शन में चौपालों का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण गांव गांव में किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के उद्देश्य से जीवनम स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एचपी सिंह ने बताया कि जीवनम स्वास्थ्य शिविर 23 जून को विकासखण्ड टिमरनी के ग्राम अहलवाड़ा में आयोजित किया जायेगा। डॉ. सिंह ने बताया कि ये शिविर प्रात: 10 बजे से आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में आयुष्मान कार्ड एवं हेल्थ आईडी भी बनाए जाएंगे तथा गर्भवती महिलाओं का ए.एन.सी. चेक अप, एनसीडी, मलेरिया की जांच एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एचपी सिंह ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस जीवनम स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित होकर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाएं।

327 Views
What do you think?

Leave a Reply