Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

आयुष्मान भारत योजना के संबंध में ग्राम सभा 27 जून को  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। आयुष्मान भारत योजना के संबंध में ग्राम सभा 27 जून को आयोजित होगी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रोहित सिसोनिया ने बताया कि कार्यक्रम के एक दिवस पूर्व अर्थात 26 जून को ग्राम रोजगार सहायकों द्वारा स्थानीय नागरिकों को आयुष्मान ग्राम सभा में उपस्थित होने हेतु घर-घर जाकर आमंत्रित किया जाएगा। आयुष्मान ग्राम सभाओं एवं कार्यक्रम स्थल पर आयुष्मान योजना से संबंधित प्रचार-प्रसार सामग्री व बेनर निर्धारित प्रारूप में प्रदर्शित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 27 जून को सभी ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शहडोल में आयोजित कार्यक्रम का लाइव वेब कास्ट किया जाएगा। आदिवासी विकासखण्डों में निर्धारित कार्यक्रम पंचायत भवन के स्थान पर हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर पर आयोजित किया जाएगा। ग्राम सभाओं में आयुष्मान भारत योजना के सभी हितग्राहियों के नामों का वाचन किया जाएगा।

221 Views
What do you think?

Leave a Reply