Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

चौपाल में कलेक्टर को बताई समस्या

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग प्रत्येक शुक्रवार को जिले के 4-5 गांवों का दौरा कर वहां चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनते है और उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश देते है। पिछले शुक्रवार को जब कलेक्टर श्री गर्ग ने ग्राम लफांगढाना और छुरीखाल में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी तो छुरीखाल पंचायत के ग्राम जामुनियाढाना के ग्रामीणों ने उन्हें गांव की पेयजल समस्या के बारे में बताया था। इसके साथ ही ग्राम लफांगढाना के ग्रामीणों ने भी कलेक्टर को गांव की पेयजल समस्या के बारे में चौपाल में बताया था। कलेक्टर श्री गर्ग के निर्देश पर कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्या यांत्रिकी पवनसुत गुप्ता ने मंगलवार को दोनों गांवों में ट्यूबवेल खनन कराकर पेयजल की व्यवस्था करा दी, जिससे अब ग्रामीणों की पेयजल समस्या दूर हो जाएगी।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply