Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

जनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

2 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत प्रत्येक मंगलवार को शासकीय कार्यालयों में नागरिकों की समस्याएं सुनी जाती है। इसी क्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में उपस्थित नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिये अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी अपने-अपने विभाग से संबंधित आवेदनों की सुनवाई की। जनसुनवाई में टिमरनी निवासी नरेन्द्र राजने ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिसोनिया को अपने पुत्र का जाति प्रमाण-पत्र बनवाने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर श्री सिसोनिया ने एसडीएम टिमरनी को पात्रता अनुसार जाति प्रमाण-पत्र बनवाने के निर्देश दिए। ग्राम रेल्वा निवासी रामलाल बलाही ने सीईओ श्री सिसोनिया को आवेदन देकर अपनी कृषि भूमि पर आने जाने का रास्ता खुलवाने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर श्री सिसोनिया ने तहसीलदार हंडिया को सात दिवस में समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में रतनकुंवर बाई ने जमीन का गलत सीमांकन किए जाने की शिकायत करते हुए अनुरोध किया कि उसकी भूमि का दोबारा सीमांकन कराया जाए, जिस पर उन्होने तहसीलदार सिराली को आवेदक की उपस्थिति में फिर से सीमांकन कराने के निर्देश दिए।

357 Views

Leave a Reply