Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

संगठन सर्वोपरि होता हैं : संजय दत्त

1 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी संजय दत्त ने हरदा जिले के संगठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक ली। जिसमे जिला प्रभारी अजय ओझा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। श्री दत्त ने हरदा जिले के कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों को बूथ स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ब्लॉक, नगर, शहर एवं ग्रामीण स्तर तक कांग्रेस के कार्यकर्ता मजबूती के साथ संगठन द्वारा दिए जाने वाले कार्यों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि संगठन सर्वोपरि हैं, इसलिए सभी को संगठन के साथ चलने और एकजुटता के साथ जनता के हितों की आवाज उठाने की बात कही। इस दौरान श्री दत्त ने सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनों, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा की। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने खुलकर अपनी बात रखी। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल, पूर्व विधायक डॉ.आरके दोगने, अभिजीत शाह, वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण, सभी मोर्चा संगठन के पदाधिकारी, सेक्टर मंडलम, विभाग प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, पार्षद, ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष सदस्य और समस्त कांग्रेसजन उपस्थित रहें।

320 Views

Leave a Reply