मेवाड़ा सेन समाज का विशेष अधिवेशन संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। मंगलवार को क्षत्रिय मेवाड़ा सेन समाज का विषेश अधिवेशन आयोजित किया गया। जिसमे समाज के पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। जिसमे अध्यक्ष पद के लिए पूनमचंद निकुम, कोषाध्यक्ष पद के लिए परमानंद मौर्य, उपाध्यक्ष वल्लभदास मौर्य, सचिव पद के लिए रामरूप जायस, चंद्रगोपाल वर्मा, प्रचार मंत्री रामकृष्ण मौय, संरक्षण सदस्य के रूप में सर्व योगेश चौहान, राजा खरे, निर्भयदास वर्मा, रामनिवास चावड़ा, राजेश वर्मा, राजेश बबलू खरे चुने गए। कार्यक्रम को मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने भी वर्चुअल संबोधन किया। समाज के द्वारा कृषि मंत्री से हंडिया स्थित धर्मशाला के निर्माण के लिए 25 लाख रुपए की मांग की गई। जिसमें मंत्री श्री पटेल ने 10 लाख रुपए की घोषणा की। सम्मेलन को भाजपा जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा ने भी संबोधित किया।

368 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!