पौधरोपण कर मनाया बेटे का जन्मदिन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर हरदा। पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने और एक करोड़ पौधे लगाने का मिशन संचालित कर रही समाजसेवी रेखा विश्नोई ने पौधरोपण कर अपने पुत्र राम विश्नोई का जन्मदिन मनाकर आमजन को प्रेरणा दी। इस दौरान उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में आम के पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी एलएन प्रजापति एवं स्टाफ ने परिसर में 11 पौधे लगाए। श्रीमती रेखा विश्नोई ने बताया कि यहां स्टाफ द्वारा काफी सुंदर बगीचा तैयार किया जा रहा है। इसमें उनके राम विश्नोई ने पुत्री लक्षिता और पत्नी प्रियंका बिश्नोई पौधरोपण किया। इस दौरान श्री प्रजापति ने पौधों का पालन व संरक्षण करने का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम में हेमलता मंडलोई, दिनेश सोनी, देवीदयाल विश्वकर्मा, डीपी दुबे, पुरुषोत्तम राठौर, राजेश कासले, दीपक जाट, आनंद जाट, ठाकुर रामआदि मौजूद थे।

298 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!