अनोखा तीर, हरदा। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अनीता अग्रवाल द्वारा नगर पालिका के कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह में मंगलवार को नपाध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया का जन्मदिन मनाया गया। उन्होंने केक काटकर नपाध्यक्ष श्रीमती कमेड़िया को जन्मदिन की शुभकामनाएं देकर उनकी दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि राजू कमेडिया, पार्षद लोकेशराव मराठा, शुभम इवने, कुंवर सिंह सानिया , महेन्द्र प्रजापति, संतोष अग्रवाल, श्रीमती योगमाया शर्मा, श्रीमती पूजा शर्मा सहित नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Views Today: 6
Total Views: 342

