आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के खंडवा बायपास मार्ग का नजारा है। जहां विद्युत पोल सड़क की तरफ झुका हुआ है। जिसके चलते बड़े वाहनों का इससे टकराने की स्थिति बनी हुई है। जानकारी के अनुसार विगत दिनों किसी अज्ञात वाहन ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए विद्युत पोल को क्षतिग्रस्त कर दिया था। जिस वजह से पोल नीचे से झुक गया है। इस बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि इतना बड़ा हादसा होने के बावजूद कोई सुध नही ली है। जबकि पूर्व में इससे पहले पड़ने वाला विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया था। उसकी भी कुछ यही कहानी है। उन्होंने बताया कि ज्यादा झुके पोल का सुधार कार्य जरूरी है। ताकि किसी अप्रिय हादसे की आशंकाओं को विराम लग सके। फिलहाल हादसे को न्यौता दे रहे इस पोल को देखकर लोग कहना नही चूकते, कि यह बात गलत है।
यह बात गलत है….






