Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

बाजनिया में जल ज्योतिर्मय समाधान शिविर 21 जून को

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले में विद्युत एवं जल जीवन मिशन से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए विद्युत वितरण कम्पनी एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल ज्योतिर्मय समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। विद्युत वितरण कम्पनी के उपमहाप्रबन्धक आरके अग्रवाल ने बताया कि 21 जून को जिले की ग्राम पंचायत बाजनिया में जल ज्योतिर्मय शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर प्रात: 10 बजे से आयोजित होगा। शिविर में ग्राम पंचायत छिदगांवमेल, पीपल्याकला, धौलपुरकला, उन्द्राकच्छ, सामरधा, सौंताड़ा, पोखरनी, रायबोर, बघवाड़, बिच्छापुर, बाजनिया, नौसर व गोदड़ी ग्राम पंचायत शामिल होंगे। ग्राम पंचायतों के अंतर्गत आने वाले नागरिकों से अपील की गई है कि वे शिविर में आकर विद्युत देयक सुधार, बकाया राशि के जमा, नये विद्युत कनेक्शन, विद्युत कनेक्शन के स्थायी विच्छेदन एवं सीएम हेल्पलाइन के निराकरण तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के तहत नल जल योजनाओं, जल संरक्षण, जल कर वसूली तथा जल एवं स्वच्छता समिति की भूमिका संबंधी लाभ प्राप्त करें।

89 Views
What do you think?

Leave a Reply