Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आज  

1 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर 21 जून को वसुदेव कुटुम्बकम के लिए योग की थीम पर सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी एलएन प्रजापति ने बताया कि योग दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम मण्डी प्रांगण हरदा में कृषि मंत्री कमल पटेल के मुख्य अतिथ्य में प्रात: 6 बजे से आयोजित किया जाएगा। उन्होने बताया कि प्रात: 6:10 बजे जबलपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में अतिथियों के उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रात: 7 से 7:45 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा तथा 7:50 बजे कार्यक्रम का समापन होगा। इस दौरान जिले के प्राचीन गुप्तेश्वर मंदिर चारूवा में भी सामूहिक योगाभ्यास के कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

99 Views

Leave a Reply