Skip to content
Tuesday, 24 November 2026
हरदा

खिरकिया में आज लगेगा नियुक्ति कैम्प

1 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला प्रशासन हरदा की अभिनव पहल के अंतर्गत प्रत्येक माह जिले के अलग-अलग स्थानों पर नियुक्ति कैम्पों का आयोजन किया जाता है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें। जिला प्रबन्धक ग्रामीण आजीविका मिशन रामनिवास कालेश्वर ने बताया कि 21 जून को खिरकिया के जनपद पंचायत भवन में नियुक्ति कैम्प का आयोजन किया जाएगा। कैम्प में निजी क्षेत्र की कम्पनियां शामिल होकर प्रतिभागियों का चयन करने की कार्यवाही करेंगी। हंडिया एवं आसपास के ग्रामीण युवाओं से अपील की गई है कि वे नियुक्ति कैम्प में पहुंचकर अवसर का लाभ उठाएं।

114 Views
114 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply